बच्चों की रेल : कविता सतीश मिश्र देखो जी बच्चों के खेल, बनी अनोखी इनकी रेल। सबसे लम्बा सबसे आगे, इंजन बनकर फुक-फुक भागे। सबसे छोटा सबसे पीछे, भाग रहा है आंखें मीचे। रेल उछलती पंजों पर, हाथ हिला रहे फर-फर-फर। इंजन के मुंह पर है मूंछ, पीछे वाले के है पूंछ। इंजन करता पूं-पूं-पूं, पूंछ बोलती कूं-कूं-कूं। छोटे-छोटे कदम बढ़ाते, हंसते गाते दौड़े जाते। मज़ा राजधानी का फेल, प्यारी है बच्च...