बच्चों की रेल
बच्चों की रेल :
कविता
सतीश मिश्र
देखो जी बच्चों के खेल,
बनी अनोखी इनकी रेल।
सबसे लम्बा सबसे आगे,
इंजन बनकर फुक-फुक भागे।
सबसे छोटा सबसे पीछे,
भाग रहा है आंखें मीचे।
रेल उछलती पंजों पर,
हाथ हिला रहे फर-फर-फर।
इंजन के मुंह पर है मूंछ,
पीछे वाले के है पूंछ।
इंजन करता पूं-पूं-पूं,
पूंछ बोलती कूं-कूं-कूं।
छोटे-छोटे कदम बढ़ाते,
हंसते गाते दौड़े जाते।
मज़ा राजधानी का फेल,
प्यारी है बच्चों की रेल।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें